WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

योगी सरकार ने किया निर्धन बेटियों का कन्यादान, आगरा में 432 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*योगी सरकार ने किया निर्धन बेटियों का कन्यादान, आगरा में 432 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे*

 

*- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के नौ ब्लॉकों के जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ*

 

*- वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए सात फेरे, मौलवियों ने पढ़ाया दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह*

 

*- प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही उ.प्र. सरकार, कन्या के खाते में भेजे गए 60 हजार रुपये*

 

*आगरा, 18 नवंबर।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए एक सच्चे अभिभावक की भूमिका निभा रही है। बुधवार को अछनेरा स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत कुल 432 जोड़े पूरे रीति-रिवाज के साथ दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। इस ऐतिहासिक समारोह ने न केवल गरीब परिवारों को शादी के आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाई, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का संदेश भी दिया।

 

*भव्य विवाह समारोह में दाम्पत्य सूत्र में बंधे 432 जोड़े*

आगरा जिले के अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, अकोला, सैंया, बिचपुरी, जगनेर, खेरागढ़, एत्मादपुर और खंदौली विकासखंडों से आए 432 जोड़ों के लिए भव्य पंडाल और वेदियां सजाई गई थीं। जहां एक ओर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सनातन धर्म के अनुसार सात फेरे कराए, वहीं दूसरी ओर मौलवियों ने दो अल्पसंख्यक (मुस्लिम) जोड़ों का निकाह पढ़ाया। समारोह में 7 हजार से अधिक बाराती शामिल हुए। मंगल गीतों और ढोल-नगाड़ों के बीच बाराती जमकर नाचे और पूरे दिन मेले जैसा खुशनुमा माहौल रहा। प्रशासन की ओर से सभी बारातियों और घरातियों के लिए खानपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

 

*जनप्रतिनिधियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद*

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक चौधरी बाबूलाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई व आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से अब किसी भी गरीब या मजदूर को अपनी बेटी की शादी की चिंता नहीं करनी पड़ती। इस अवसर पर सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र और गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) प्रेमचंद, उपायुक्त (श्रम रोजगार) रामायण सिंह, खंड विकास अधिकारी गामा सिंह सहित कई अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

 

*वर्जन:*

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। शासन के निर्देश पर आयोजित समारोह में 432 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस योजना के तहत सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही है। इसमें गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 60 हजार रुपये का अनुदान, कपड़े, बर्तन व आवश्यक सामग्री के लिए 25 हजार रुपये और विवाह आयोजन पर 15 हजार रुपये व्यय किए जा रहे हैं। *- अतुल कुमार सोनी, प्रभारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी / जिला प्रोबेशन अधिकारी, आगरा*

Leave a Comment