WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ: घटयात्रा और रथयात्रा के साथ कमला नगर गूंजा जयकारों से, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ: घटयात्रा और रथयात्रा के साथ कमला नगर गूंजा जयकारों से*

Oplus_131072

 

आगरा:अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में डी-ब्लॉक, कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ मंगलवार को घटयात्रा एवं श्रीजी की रथयात्रा के साथ हुआ। लगभग 150 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर इस यात्रा में सहभागिता की। चार बैंड, आकर्षक बग्घी, सजे-धजे ऊंट और घोड़ों के साथ निकाली गई यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज, मुनिश्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन व आकाश जैन शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान से ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, अभिषेक, शांतिधारा और पूजन-अर्चना संपन्न हुई।

संत प्रवचन: मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ने अपनी अमृतमय वाणी से श्रद्धालुओं को अशुद्धि से शुद्धता और परिणामों की विशुद्धि का मार्ग बताया। उपस्थित प्रमुख गणमान्य एवं श्रद्धालुगण:प्रदीप जैन (PNC), राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश जैन, जगदीशप्रसाद जैन, वैभव जैन, मनोज जैन, अनिरुद्ध जैन, अभिनंदन जैन, आनंद जैन, हर्षवर्धन जैन, कार्तिकेय जैन, अनुज जैन, मीना जैन, रेनू जैन, आशिता जैन, माधवी जैन, ईशू जैन, निधि जैन, पलक जैन, सलोनी जैन, मिताक्षरा जैन, कार्तिकेय जैन, आयुषी जैन, प्रियंका जैन सहित समस्त पीएनसी परिवार एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment