WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चन्दौली के नए जिलाधिकारी शैलेश कुमार, यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल! 16 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM बदले।। रिपोर्ट – अनुराग सिंह,

चन्दौली के नए जिलाधिकारी शैलेश कुमार,

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल! 16 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM बदले।।

रिपोर्ट – अनुराग सिंह,

 

किसी की कलेक्ट्रेटी गई, किसी की नौ साल बाद वापसी! योगी सरकार की तबादला सूची में कई चौंकाने वाले नाम।

 

उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में जिलों की कमान से लेकर महत्वपूर्ण औद्योगिक और प्रशासनिक पदों तक बदलाव हुआ है।

 

सबसे दिलचस्प तबादला मनोज राय का! लंबे समय तक जिलाधिकारी की जिम्मेदारी से दूर रहे मनोज राय को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है। करीब नौ साल बाद उनकी जिला प्रशासन की मुख्यधारा में वापसी चर्चा में है।

 

उमेश मिश्रा की भी दमदार वापसी! उन्हें जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन को हटाकर नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह रमेश रंजन गोंडा के नए जिलाधिकारी होंगे।

 

अनिल सिंह को भदोही, शैलेश कुमार को चंदौली और प्रवीण वर्मा को शामली का डीएम बनाया गया है।

 

औद्योगिक और महत्वपूर्ण पदों पर भी बड़े बदलाव!

 

रवि कुमार एनजी को UPSIDC का CEO, बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का CEO बनाया गया है। बलकार सिंह को दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव, सौम्या अग्रवाल को वस्त्र निगम की एमडी, सैमुअल पॉल को अपर आयुक्त सहकारिता और अन्नपूर्णा गर्ग को बाल विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

यूपी की नौकरशाही में नई तैनातियां, कई जिलों में बदले प्रशासनिक चेहरे!

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!