WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा ही संकल्प , मुहिम के अंतर्गत नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने अस्सी घाट पर स्थित सुबह -ए-बनारस पर आस्था का महापर्व छठ में सम्मिलित सभी दर्शनार्थियों को किया नि :शुल्क चाय वितरण

“सेवा ही संकल्प , मुहिम के अंतर्गत नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने अस्सी घाट पर स्थित सुबह -ए-बनारस पर आस्था का महापर्व छठ में सम्मिलित सभी दर्शनार्थियों को किया नि :शुल्क चाय वितरण ।

 

वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा अस्सी घाट के सुबह- ए -बनारस पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ के महापर्व पर दूर-दूर से आए हजारों दर्शनार्थियों और व्रती महिलाओं की सेवा निःशुल्क चाय वितरण के माध्यम से की गई। इस कार्य में उत्थान महिला क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष समाजसेवी संध्या पांडे जी ने अपना पूरा योगदान दिया ।

इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता जी ने किया। ठंड के मौसम में घाट पर आए श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा राहत भरी रही। साथ ही संस्था के कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों को दर्शन-पूजन में आ रही समस्याओं को दूर करने में मदद की और उन्हें छठ महापर्व के महत्व के बारे में जागरूक किया।

संस्था के संस्थापक विजय कुमार जी ने बताया कि नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, गरीब असहाय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, बच्चों की शिक्षा, वृद्धजनों की सहायता, बेटियों को सशक्त बनाने का कार्य ,पर्यावरण संरक्षण तथा हर धार्मिक और सामाजिक अवसरों पर जरूरतमंदों की मदद जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जाते हैं। छठ महापर्व पर निःशुल्क चाय वितरण भी इसी सेवा भावना का एक हिस्सा है, जिसे संस्था हर साल निभाती आ रही है।

 

इस अवसर पर विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, रामबाबू गुप्ता, करम भारती, मंगलेश्वर प्रसाद , महबूब हसन, रिंकू, समाजसेवी संध्या पांडे ,राजश्री साहनी , संगीता पटेल ,सहित संस्था की कई महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने अपना पूरा योगदान दिया ।

 

Mamta ( social activist)

अध्यक्ष

नई सुबह एक उम्मीद

सामाजिक संस्था

जिला – वाराणसी

मो.नं 9336599930

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!