*कैलाश घाट पर विशाल छठ पूजा समिति द्वारा भव्य छठ महोत्सव आयोजित, उमड़ी हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़*
आगरा, सिकंदरा:कैलाश घाट पर विशाल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में लोक आस्था के महापर्व छठ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह के शुभ मुहूर्त पर हज़ारों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और लोक कल्याण की कामना की। यमुना तट पर सजे भव्य मंच, अलौकिक यमुना आरती और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमचंद मिश्रा (मंडलाआयुक्त सहायक) प्रशांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। सुबह 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला सिर पर दउरा (पूजा सामग्री), गन्ना और पूजन सामग्री लेकर कैलाश घाट की ओर उमड़ पड़ा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ में समाजवादी पार्टी के नितिन कोहली सहित क्षेत्र के हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए।
*कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:*
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के तमाम पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से:
मुन्ना मिश्रा (अध्यक्ष, विशाल छठ पूजा समिति)
डॉ. चंदन कुमार (चिरंजीव हॉस्पिटल),विजय श्रीवास्तव (सचिव),विजय त्रिवेदी (संरक्षक),अदिति झा & डॉ. शिवानी सिरन,अनिल मिश्रा (महासचिव),डॉ. डी.एन. दुबे & अंकुल कुलश्रेष्ठ
पंडित राजेश शास्त्री
विशिष्ट वक्तव्य:
*समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा का संदेश:*
“छठ महापर्व हमारी लोक संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति समर्पण का सबसे पवित्र प्रतीक है। कैलाश घाट पर आयोजित इस भव्य महोत्सव में जिस प्रकार हज़ारों श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की है, वह अभूतपूर्व है। यमुना आरती और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन की दिव्यता को और बढ़ा दिया है। विशाल छठ पूजा समिति का उद्देश्य हमेशा से हमारी संस्कृति को संरक्षित करना और समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा है। हम सभी सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के हृदय से आभारी हैं, जिनके अथक प्रयासों से यह महापर्व ऐतिहासिक
















