WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

काशी के शूलटंकेश्वर के घाट पर आस्था का महा सैलाब,छठी मैया की आराधना ब्रत में लीन महिलाएं,थाना रोहनिया पुलिस की मुस्तैदी से संपन्न हुआ आस्था का महासंगम, रिपोर्ट राम असरे

*काशी के शूलटंकेश्वर के घाट पर आस्था का महा सैलाब,छठी मैया की आराधना ब्रत में लीन महिलाएं,थाना रोहनिया पुलिस की मुस्तैदी से संपन्न हुआ आस्था का महासंगम*

 

 

वाराणसी धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा छटा और आस्था का महापर्व देखने को मिली।रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान और आस्था श्रद्धा के साथ छठी मैया की व्रत पूजा अर्चना करते हुए सूर्य को अर्घ देकर प्रणाम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपासक महिलाएं और साथ में उनके परिजन गंगा घाट पर पहुंचे और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर अपने-अपने परिवार की सुख समृद्धि संतान की लंबी आयु और अच्छे जीवन,विचार खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही भक्तों की भक्तिमय झांकी देखने को मिली।उपासक महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बास के सूप डलिया में फल ठेकुआ नारियल गन्ना पुष्प अन्य सामग्री डलिया में सजाकर छठी मैया के आराधना पूजन में संलिप्त होकर पूजन और गायन की। छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा पूरा घाट।यह पर्व सूर्य उपासना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार के प्रति मंगल कामना का आस्था माना जाता है।

वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह,अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।और प्रशासन की तरफ से पूरी सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम बना रहा। और एनडीआरफ की टीम भी पूरी मुस्तैदी से निगरानी करती रही ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।घाट पर बैरिकेटिंग भी की गई थी जिससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतरी रहकर पूजन अर्चन कर सके।

महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए घाट पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक टीम और सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार सतर्क नजर आए।

आस्था परंपरा और सुरक्षा के संगम के बीच घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।घाटों पर छठी मैया की भक्ति और सूर्य देव की अद्भुत उपासना का नजारा देखने को मिला।

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!