WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए आगरा में होगा नौ दिवसीय ‘देश शांति एवं विश्व शांति महायज्ञ एवं श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए आगरा में होगा नौ दिवसीय ‘देश शांति एवं विश्व शांति महायज्ञ एवं श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान*’

 

 

आगरा:अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन के नेतृत्व में पीएनसी परिवार, आगरा द्वारा 17 से 25 नवंबर तक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक, कमला नगर, आगरा में पूज्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज एवं ससंघ के मंगल सात्विक सान्निध्य में नौ दिवसीय देश शांति एवं विश्व शांति महायज्ञ एवं श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे विशेष और अनूठी बात यह है कि देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें ईश्वरीय शक्ति, असीम ऊर्जा, सामर्थ्य एवं विवेक प्रदान करने की मंगलकामना के साथ इस प्रकार का विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है।महाआयोजन की पूर्व बेला में सोमवार, 16 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे श्री सर्वोभभद्र जिनालाय से तीन श्री जिनबिम्बों का बैंड-बाजों एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य आगमन होगा और उन्हें श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-19, कमला नगर में विधिपूर्वक विराजमान कराया जाएगा। मंगलवार, 17 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे घटयात्रा, रथयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का मंगल शुभारंभ होगा। प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण, इसके पश्चात मंच उद्घाटन, दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण एवं पूज्य मुनिराज के मंगल प्रवचन होंगे। इस पावन आयोजन में भगवान महावीर के चरणों में विशेष प्रार्थना की जाएगी कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र के कल्याण और देशवासियों की सेवा के लिए निरंतर शक्ति और सामर्थ्य प्राप्त हो।

विश्व शांति एवं सद्भाव की कामना: महायज्ञ के माध्यम से विपक्षी दलों की सद्बुद्धि, देश में व्याप्त हिंसा, वमनस्य एवं अशांति की घटनाओं की समाप्ति तथा राष्ट्र में सुख-शांति, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की स्थापना के लिए भी मंगलकामना की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि इस महाआयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करना ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी एकता, संस्कार एवं सेवा की भावना को सुदृढ़ करना भी है। इस प्रेस वार्ता के दौरान आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन जी, जैन शिक्षा समिति के ट्रस्टी मनोज जैन बाकलीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में अनुज जैन क्रांति संयुक्त रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!