विजेंद्र बहादुर सिंह की खास रिपोर्ट।
ग्राम सभा पौनी (मसनिया) में भव्य छठ पूजा का हुआ समापन, सहयोगियों के सहयोग से सफल रहा आयोजन
ग्राम सभा पौनी (मसनिया)। आज दिनांक 16/11/2026 को ग्राम सभा पौनी (मसनिया) में भव्य छठ पूजा का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में गांव के काफी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा गांव भक्ति और उत्साह के माहौल में डूबा रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पद के प्रत्याशी कैलाश सिंह के सहयोग से भव्य झांकी का प्रोग्राम रखा गया था, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी में छठी मैया और सूर्य भगवान की मनमोहक प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में डॉक्टर नितिश मौर्य के सौजन्य से हवा का प्रसाद वितरण किया गया। कृष्णकांत विश्वकर्मा के द्वारा कचालू का प्रसाद वितरण किया गया। अरविंद मोदनवाल, बीडीसी प्रत्याशी के द्वारा चाय का वितरण किया गया। शिवांगी डीजे के द्वारा लगातार 3 दिन निशुल्क डीजे बजाया गया, जिससे पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इसके अलावा कई सहयोगियों ने केले का प्रसाद के रूप में वितरण किया। विपिन टेंट हाउस के द्वारा टेंट व झालर का सहयोग किया गया।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में ओम प्रकाश डायरेक्टर सोनपुर, संजय वैद, छैल बिहारी पूर्व अध्यापक, काली प्रसाद सिंह, जयप्रकाश सिंह, दीपक पटेल, अवध नारायण सिंह, परमहंस, मुरारी गोवा सहित अन्य ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी के सहयोग से छठ पूजा का समापन बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।
ग्रामवासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपरा और मजबूत होती है। सभी सहयोगियों का गांव की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
















