WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चोरी करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का लगभग 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप एवं एक बोलेरो कैम्पर वाहन बरामद।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

शक्तिनगर। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनसीएल सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारियों के सहयोग से प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी के मामले में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का लगभग 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण एवं पाइप तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बोलेरो कैम्पर बरामद किया गया है। थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. प्रितेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी ग्राम पोखरा, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 35 वर्ष।
2. राजेश यादव पुत्र जगनारायण यादव, निवासी ग्राम धवई, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 24 वर्ष।
3. मारतन सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह, निवासी ग्राम चमरर्खोड़ गोरवी, थाना सिंगरौली, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष।
4. रामगोबिन्द यादव पुत्र रामजियावन यादव, निवासी ग्राम जीर, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 25 वर्ष।
5. राजेन्द्र कुशवाहा पुत्र रघुनाथ प्रसाद, निवासी ग्राम घरौली कला, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
* चोरी का लगभग 70 लीटर डीजल।
* एक अदद बोलेरो कैम्पर चार पहिया वाहन।
* डीजल चोरी करने के उपकरण एवं पाइप।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्री घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज का बार-बार अपमान! हर 10-15 दिनों में क्षतिग्रस्त हो रहा तिरंगा, रेलवे बोर्ड तक पहुंची शिकायत, कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज: महंत राज कुँवर बने चंदौली के जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने ‘रेफर कोड’ प्रणाली के तहत की नियुक्ति