रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
- थाना चोपन पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों पर ₹20,000-₹20,000 का पुरस्कार घोषित
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 330/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित एवं लगातार फरार चल रहे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर ₹20,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है।
उक्त दोनों अभियुक्त घटना में संलिप्त होने के उपरांत लगातार फरार चल रहे हैं तथा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चोपन पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग के अतिरिक्त मु0अ0सं0 212/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम एवं 8/15/18/25/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत भी अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संबंधित पुलिस टीमों को वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
आमजन से अपील की जाती है कि उक्त वांछित अभियुक्तों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति का की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों का विवरण-*
1. पिन्टू यादव पुत्र डब्लू यादव,
निवासी तितलंगी, थाना पिपराटांड़, जनपद पलामू, झारखण्ड।
वर्तमान पता गजबोर, थाना पांकी, जनपद पलामू, झारखण्ड।
2. सतपाल सिंह खरवार पुत्र स्व0 नागदेव सिंह खरवार,
निवासी जानजो, थाना पांकी, जनपद पलामू, झारखण्ड।
घोषित पुरस्कार की राशि- ₹20,000/- प्रत्येक अभियुक्त ।
















