WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

छठ घाटों की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में मेयर प्रमिला मेहरा, कई घाटों का किया निरीक्षण; अधिकारियों को अल्टीमेटम, बोले—व्रतियों की सुविधा में न हो कोई चूक

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल /गिरिडीह झारखंड

गिरिडीह। साफ-सफाई, बिजली, रोशनी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, श्वेता शर्मा ने कहा—छठ व्रतियों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गिरिडीह नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को मेयर प्रमिला मेहरा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की तैयारियों का जायजा लिया और जहां भी कमियां नजर आईं, उन्हें तत्काल दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर सुमित कुमार, श्वेता शर्मा, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा, सिटी मैनेजर मंजूर आलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मेयर ने झरियागादी, गरहाटांड, दीनदयाल घाट कर्बला, शिव शक्ति घाट राजपूत मोहल्ला, अरगाघाट, मेट्रोस गली, पाण्डेयडीह, शीतलपुर, सिरसिया घाट पुराना पुल और रविदास मोहल्ला घाट सिहोडीह सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बिजली, पर्याप्त रोशनी, पहुंच पथ और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया।

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद कर भावुक हुए पूर्व मुखिया

निरीक्षण के दौरान झरियागादी छठ घाट पर एक भावुक पल भी देखने को मिला। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए पूर्व मुखिया साठु ठाकुर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व से पहले सुदिव्य कुमार सोनू स्वयं घाटों का निरीक्षण करते थे और साफ-सफाई से लेकर बिजली एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते थे। आज उनके बीच नहीं रहने से गिरिडीह वासियों को उनकी कमी खल रही है।
इस पर मेयर प्रमिला मेहरा ने भी दिवंगत मंत्री के जनहित में किए गए कार्यों और पर्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया।

व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : श्वेता शर्मा

श्वेता शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और विश्वास का पर्व है। घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी व्रती को पूजा-अर्चना के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना जरूरी है।

डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, अभय सिंह, जिला सह सचिव दिलीप रजक, दारा हाजरा, रामजी यादव, गोपाल शर्मा, राकेश कुमार सिंह, प्रमिला कुमारी, सचिन शर्मा, अनुभव सिंह, संजय वर्मा, रूपेश रजक सहित कई लोग मौजूद थे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज का बार-बार अपमान! हर 10-15 दिनों में क्षतिग्रस्त हो रहा तिरंगा, रेलवे बोर्ड तक पहुंची शिकायत, कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज: महंत राज कुँवर बने चंदौली के जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने ‘रेफर कोड’ प्रणाली के तहत की नियुक्ति