WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

सोनभद्र, 12 नवम्बर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा तृतीय संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के नवीन आवेदन तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि नवीनीकरण के तहत विद्यालयों द्वारा 12 से 19 नवंबर तक मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 13 से 20 नवंबर तक इसका सत्यापन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं 12 से 20 नवंबर तक अपने आवेदन पत्रों का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। इसके बाद विद्यालयों द्वारा 13 से 23 नवंबर तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, अंक एवं उपस्थिति संबंधी विवरण दर्ज कर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 13 से 24 नवंबर तक वास्तविक छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया जाएगा।

वहीं, नवीन (फ्रेश) आवेदन के लिए छात्र-छात्राएं 12 से 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का फाइनल प्रिंट 19 नवंबर तक निकालना होगा तथा आवश्यक अभिलेखों सहित हार्डकॉपी 19 से 22 नवंबर तक संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। विद्यालयों द्वारा 13 से 23 नवंबर तक ऑनलाइन सत्यापन एवं आवेदन अग्रसारण तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 14 से 24 नवंबर तक सत्यापन की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए आवेदन एवं सत्यापन संबंधी सभी कार्यवाही समय से पूर्ण करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज का बार-बार अपमान! हर 10-15 दिनों में क्षतिग्रस्त हो रहा तिरंगा, रेलवे बोर्ड तक पहुंची शिकायत, कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज: महंत राज कुँवर बने चंदौली के जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने ‘रेफर कोड’ प्रणाली के तहत की नियुक्ति