WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना अनपरा एवं ओबरा के आंशिक रूप से लंबित अभियोगों की समीक्षा हेतु किया गया अर्दली रूम।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

ओबरा सोनभद्र। आज दिनांक 12.11.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक की उपस्थिति में थाना अनपरा एवं थाना ओबरा के आंशिक रूप से लंबित अभियोगों के संबंध में अर्दली रूम किया गया।

अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों थानों के लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विवेचकों से प्रत्येक प्रकरण में अब तक की गई विवेचनात्मक कार्यवाही, संकलित साक्ष्यों एवं लंबित कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति का समीक्षा किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि लंबित अभियोगों की विवेचना में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। प्रत्येक प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर सभी आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाहियां पूर्ण करते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन अभियोगों में विवेचनात्मक कार्यवाही शेष है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त विवेचनाओं के दौरान आने वाली समस्याओं एवं लंबित बिंदुओं का प्रभावी समाधान करते हुए प्रत्येक अभियोग में नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लंबित अभियोगों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी एवं निष्पक्ष विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज का बार-बार अपमान! हर 10-15 दिनों में क्षतिग्रस्त हो रहा तिरंगा, रेलवे बोर्ड तक पहुंची शिकायत, कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज: महंत राज कुँवर बने चंदौली के जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने ‘रेफर कोड’ प्रणाली के तहत की नियुक्ति