WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

108 दिवसीय जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा ने कल अपना 83वां पड़ाव वि.ख. नरायनपुर के ग्राम हथेड़ा में कियाB M F News

 

चुनार/नारायणपुर (मीरजापुर) 11 नवम्बर। 108 दिवसीय जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा ने कल अपना 83वां पड़ाव वि.ख. नरायनपुर के ग्राम हथेड़ा में किया। आज यहां आयोजित सत्संग संदेष में सन्त पंकज जी महाराज ने दुर्लभ मानव तन की प्राप्ति पर प्रकाष डालते हुये कहा सन्तों महात्माओं ने इसे नर नारायणी देह तथा ईसामसीह ने इसे जिन्दा भगवान का घर बताया। इस षरीर के दोनों आंखों के मध्य भाग में आत्मा विराजमान है इसी में प्रभु को देखने की तीसरी आंख, दिव्य नेत्र है तथा आकाषवाणी, अनहदवाणी सुनने का कान है। ऊपरी मण्डलों की महिमा रामचरित मानस के माध्यम से वर्णन करते हुये कहा ‘‘मूंदेऊ नयन त्रसित मैं भयऊ, पुनि चितवत कोषलपुर गयऊ। मोहि बिलोकि राम मुस्काहीं।।’’ अन्तर की साधना करते समय भगवान राम प्रसन्न हो गये, उन्होंने कृपा करके अन्दर जाने का रास्ता दे दिया और अन्तर में विचित्र रचना का विस्तार देखा, वास्तविक कोषलपुर का दर्षन किया। इसी प्रकार जब आप भी बताई हुई विधि से साधना करेंगे तो आप की दिव्य दृश्टि खुल जायेगी। आप त्रिकालदर्षी हो जायेंगे। आपको भी सब कुछ दिखाई देगा, सुनाई देगा। इसलिये ऐसा अनमोल मानव षरीर पाकर अपनी आत्मा का कल्याण करा लीजिये। इस हेतु महाराज जी ने आत्म कल्याण का अमोलक धन नामदान देकर सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया और इसे नित्य करने की अपील की।

महाराज जी ने आगे कहा हिंसा, अपराध का जो रास्ता आपने अपनाया है उससे बहुत तकलीफों, परेषानियों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में पूरे विष्व में उथल-पुथल मचा हुआ है जो आगे चलकर विष्व युद्ध का रूप ले लेगा इसका संकेत हमारे गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी ने सन् सत्तर के दषक में ही अपनी भविश्यवाणियों में कर दिया था। षाकाहार अपनायें, षराब जैसे नषों का त्याग करें। षराब तमाम बुराइयों की जड़ है। जब गांव-गांव के लोग षाकाहारी-सदाचारी हो जायेंगे और भजन करने लगेंगे तो लोगों के विचार अच्छे हो जायेंगे और निष्चित रूप से कलयुग में सतयुग, रामराज आ जायेगा। अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, भगवानदास, मुलेष्वर सिंह, लालजी यादव एवं सहयोगी संगत मैनपुरी के पंचम यादव, धर्मपाल, राजबीर, राम सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन में रामेष्वर एवं माधव सिंह का विषेश सहयोग रहा।

सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 84वें पड़ाव ग्राम सोनई ब्लाक नरायणपुर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

 

(म(मोतीलाल सिंह)

संगठन मंत्री व प्रवक्ता

मो. 9793962147

Leave a Comment