WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा किले की दीवार से टकराई बाइक, दो दोस्तों की सांसें थमीं, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा किले की दीवार से टकराई बाइक, दो दोस्तों की सांसें थमीं, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा*

 

 

 

आगरा। रफ्तार का जुनून एक बार फिर दो परिवारों की जिंदगी में कभी न भरने वाला जख्म दे गया। मंगलवार देर रात आगरा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लाल किले की दीवार से जा टकराई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से परिवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसा थाना रकाबगंज क्षेत्र में रामलीला मैदान के गेट के सामने रात करीब 10:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, पीआरवी को लाल किले के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बाइक संख्या UP80 JH 3167 पर तीन युवक सवार होकर बिजलीघर की तरफ से लाल किले की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। रामलीला मैदान के गेट के सामने पहुंचते ही चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बाइक सीधे लाल किले की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 16 वर्षीय नैतिक पुत्र भोला सिंह निवासी सुल्तानपुर, थाना सदर और 19 वर्षीय विशाल पुत्र मनोज निवासी धर्मशाला वाली गली, नाले के पास, थाना मंटोला की मौत हो गई। दोनों युवकों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं तीसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रेम पुत्र धर्म निवासी मंटोला के रूप में हुई। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर जैसे ही नैतिक और विशाल के परिवारों तक पहुंची, घरों में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल में अपनों के शव देखकर परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नैतिक महज 16 साल का था और अपने परिवार में सबसे छोटा बताया गया है। जिस उम्र में उसके सपनों को उड़ान मिलनी थी, उस उम्र में उसकी जिंदगी का सफर खत्म हो गया। दूसरी ओर 19 वर्षीय विशाल की मौत ने भी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों परिवारों के लिए यह हादसा ऐसा दर्द दे गया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

हादसे का स्थान आगरा फोर्ट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बताया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं पहनना हादसे में गंभीर चोटों और मौत की वजह माने जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। बाइक पर तीन युवकों का सवार होना, तेज रफ्तार और हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करना जानलेवा साबित हुआ। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किस तरह पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकती है, इसकी तस्वीर रामलीला मैदान के सामने हुए इस हादसे ने दिखा दी। दो परिवारों के घरों में मातम है और तीसरा युवक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

Leave a Comment