*एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -*
वादी भूप सिंह पुत्र गुज़ारीलाल निवासी भदवास थाना पिलुआ द्वारा थाना पिलुआ पर सूचना दी गई कि उसका भाई रामसेवक दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाता था तथा परिवार को भी साथ रखता था। गांव का ही आकाश पुत्र महिपाल भी दिल्ली में रहकर काम करता था। वहीं पर वादी की भाभी तथा आकाश की जान पहचान हो गई। जिसका विरोध करने पर आकाश ने वादी के भाई रामसेवक को जान से मारने की धमकी दी थी। वादी के भाई तथा भाभी दिवाली पर त्यौहार मनाने गांव आए तो आकाश ने रामसेवक को शराब पिलाई जिसके बाद दिनक 10.11.26 को रामसेवक का शव ग्राम भदुआ के पास जीटी रोड के किनारे मिला है। रामसेवक दिनांक 08.11.26 से ही गायब था। रामसेवक की हत्या उसकी पत्नी तथा आकाश ने मिलकर कर दी है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं – 157/26 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा के नेतृत्व में दिनांक 11.11.2026 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1. थानाध्यक्ष श्री संदीप कुमार राणा
2. है0का0 भूपेन्द्र सिंह
3. का0 विकल्प कुमार
4. का0 सागर मलिक
5. म0का0 डीलन गोस्वामी
6. म0का0 कल्पना चौधरी














