WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम एवं एसएसपी ने अति संवेदनशील, संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने अति संवेदनशील, संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

——————————————-

*मतदाता सूची में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं के नाम जोड़ने तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश*

——————————————–

*मतदान केंद्रों पर चल रहे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

 

*एटा, 11 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन ने 104-एटा सदर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरंतर भ्रमणशील रहकर आंतरिक भागों में स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुर रामनगर बूथ संख्या 298, उच्च प्राथमिक विद्यालय करतला, बूथ संख्या 299 एवं 300, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड़ौआ बूथ संख्या 314 एवं 315, प्राथमिक विद्यालय पलरा बूथ संख्या 323 एवं 324 तथा प्राथमिक विद्यालय मैनाठेर बूथ संख्या 334, 335 एवं 336 का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची का मतदाता सूची से मिलान करते हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराए जाएं। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके साथ ही 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल न होने देने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। मतदान स्थलों की भौगोलिक स्थिति एवं पहुंच मार्गों का भी अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर चल रहे निर्माण एवं मरम्मत संबंधी कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं अद्यतन मतदाता सूची, सुदृढ़ मतदान व्यवस्थाएं तथा प्रत्येक मतदाता के लिए निर्भीक होकर मतदान करने का अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, खंड विकास अधिकारी शीतलपुर जसवंत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शीतलपुर दीप्ति, संबंधित बीएलओ, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻*

Leave a Comment