WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हापुड़ में मोहल्ला अयोध्यापुरी में दोनों तरफ से नाला बंद, सड़क बनी तालाब, जनता का जीना हुआ मुश्किल B M F News

 

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

*हापुड़ में मोहल्ला अयोध्यापुरी में दोनों तरफ से नाला बंद, सड़क बनी तालाब, जनता का जीना हुआ मुश्किल*

हापुड़ के मोहल्ला अयोध्या पुरी की यह तस्वीर नगर पालिका परिषद हापुड की चैयरमैन श्रीमती पुष्पा देवी,ईओ संजय मिश्रा की लापरवाही की पोल खोल रही है। मोहल्ले में दोनों तरफ से नाला बंद होने के कारण सड़क पर घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि आए दिन यही हाल रहता है। थोड़ी सी बारिश हो या नाला चोक हो जाए, पूरा मोहल्ला तालाब बन जाता है।यहाँ से हर रोज स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे, पूजा करने वाले, नमाज पढ़ने वाले, दुकानदार और राहगीर इसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। गंदे पानी से बीमारियाँ फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। बाइक और अन्य वाहन भी पानी में खराब हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यहाँ भाजपा का सांसद है, भाजपा का विधायक है, भाजपा का चेयरमैन है, फिर भी अयोध्यापुरी की जनता को इस नरक से मुक्ति क्यों नहीं मिल रही है?हापुड़ ने कहा अयोध्यापुरी में दोनों तरफ से नाला बंद है, सड़क पर पानी भरा है, जनता बहुत परेशान है। नगर पालिका परिषद हापुड को तुरंत नालों की सफाई कराकर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करनी चाहिए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने कहा जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”नगर पालिका परिषद प्रशासन से मांग है कि तुरंत टीम भेजकर नाला खुलवाया जाए और जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment