WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगंज क्षेत्र में की गई पैदल गश्त तथा आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट बी के 

*एटा – दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्र में की गई पैदल गश्त तथा आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना अलीगंज क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह तथा भारी पुलिस बल सहित पैदल गश्त की गई तथा आतिशबाजी की अस्थायी/स्थायी दुकानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षित दूरी एवं अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।

Leave a Comment