*एटा – दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एटा एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 07.11.2026 को दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एटा एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई।
*पैदल गश्त के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया—*
– दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल की सक्रियता एवं सतर्कता को परखा गया।
– भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
– पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद कर पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया।
– अराजक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु आमजन से अपील की गई।
– दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क/मार्ग पर अनावश्यक अतिक्रमण एवं अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए।
– अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क एवं मुस्तैद ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
– पैदल गश्त के दौरान पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाकर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया।
* सोशल मीडिया पर झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
जिलाधिकारी एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता से कार्य करें, ताकि जनपद में पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
















