WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हापुड़ पुलिस के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, एसपी मधुबन कुमार ने बढ़ाया उत्साह B M F News

 

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

हापुड़ पुलिस के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, एसपी मधुबन कुमार ने बढ़ाया उत्साह!

 

हापुड़ पुलिस के लिए गर्व की खबर सामने आई है।

 

दिनांक 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में मेरठ जोन की टीम की ओर से जनपद हापुड़ के पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

 

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्साहित पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

एसपी मधुबन कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत एवं नियमित अभ्यास करें, ताकि बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल कर सकें और जनपद व पुलिस विभाग का नाम रोशन करें।

 

हापुड़ पुलिस की ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment