WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अमीनाबाद में नो पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप, नगर निगम के कर्मचारी सवालों के घेरे में,BMF News

अमीनाबाद में नो पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप, नगर निगम के कर्मचारी सवालों के घेरे में

 

जीत नारायण

 

लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र में नो पार्किंग के नाम पर वाहन चालकों से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। नगर निगम के नाम से जारी एक रसीद में बाइक नंबर UP32QR9684 के एवज में 300 रुपये टowing चार्ज दर्ज है। रसीद पर 1 नवंबर 2026 की रात 8:47 बजे का समय अंकित है।

 

मामले की जानकारी लेने और वसूली की वैधता की पुष्टि के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन किया गया। आरोप है कि किसी अधिकारी ने फोन उठाने के बावजूद स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया, जबकि कुछ अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किया।

 

सवाल यह है कि यदि वसूली नियमानुसार हो रही है तो अधिकारी इसकी निर्धारित दर, नियम और प्रक्रिया बताने से क्यों बच रहे हैं? क्या नगर निगम की ओर से नो पार्किंग और टोइंग के नाम पर वसूली की नियमित निगरानी की जा रही है?

 

अब देखना यह है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करते हैं या फिर आम वाहन चालकों को इसी तरह सवालों के बीच छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Comment