WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रामलीला मैदान की ऐतिहासिक महा रैली—बृज जोन उत्तर प्रदेश के साथियों के नाम आभार संदेश, रिपोर्ट BMF News

*रामलीला मैदान की ऐतिहासिक महा रैली—बृज जोन उत्तर प्रदेश के साथियों के नाम आभार संदेश*

 

आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित महा रैली में बृज जोन उत्तर प्रदेश के सभी 12 जनपदों से कांग्रेस के साथियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखकर मन अभिभूत है।

 

मुझे खुशी है कि बृज जोन के साथियों ने अपना सहयोग और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन को अपनी उपस्थिति से ही नहीं, बल्कि श्री राहुल गांधी जी के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर और आवाज से आवाज मिलाकर सहभागी बनने का अवसर बनाया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी के नेतृत्व में इस सामूहिक सहभागिता का हिस्सा बनना मेरे लिए भी एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 1 नवंबर की महा रैली के लिए बृज जोन का संयोजक नियुक्त किए जाने के दायित्व को निभाने का अवसर मिलना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है।

 

मैं बृज जोन के सभी सम्मानित साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रूबी खान जी एवं सह-प्रभारी श्री महमूद खान जी का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे इस ऐतिहासिक आयोजन की जिम्मेदारी निभाने और इसका हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया।

 

एक बार पुनः बृज जोन उत्तर प्रदेश के सभी 12 जनपदों के कांग्रेस जनों और अल्पसंख्यक विभाग के साथियों का तेहदिल से शुक्रिया।

 

मेरी अपेक्षा है कि यह आपसी संवाद, सहयोग और संगठनात्मक समन्वय निरंतर बना रहे। हम सभी अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करें।

 

*आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।*

 

सादर एवं शुभकामनाओं सहित,

 

*सैयद मुनीर अकबर*

संयोजक

बृज जोन अल्पसंख्यक विभाग, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment