*एटा – जनपदीय पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत अपने अपने थानों पर व्यापारियों,सर्राफा व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर किया गया संवाद।।*
आज दिनांक 01.11.2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत संभ्रांत व्यक्तियों, व्यापारी बंधुओं एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।
इस दौरान व्यापारियों एवं सर्राफा व्यापारियों को अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक करने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।
एटा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।















