उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़ जिले में तहसील धौलाना पिलखुवा में सिखेड़ा गांव में वर्षों से बंद पड़ा रास्ता हुआ कब्जा मुक्त, पटवारी अनुज चौधरी की कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, प्रधान अब्बास मस्तान ने भी दिया सहयोग, सिखेड़ा गांव में वर्षों से बंद पड़ा रास्ता हुआ कब्जा मुक्त, पटवारी अनुज चौधरी की कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, प्रधान अब्बास मस्तान ने भी दिया सहयोग
हापुड़ जिले की धौलाना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिखेड़ा में वर्षों से बंद पड़े रास्ते को खुलवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दिलाई गई। लंबे समय से रास्ते पर किए जा रहे अवरोध के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा थाआखिरकार 31 अक्टूबर 2026 को हल्के के पटवारी अनुज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को अवरोध मुक्त कराया और ग्रामीणों के लिए आवागमन का रास्ता खुलवाया।जानकारी के अनुसार, ग्राम सिखेड़ा में एक सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से गोबर डालकर तथा पशुओं को बांधकर रखा जा रहा था। इसके चलते रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रास्ते पर गोबर और गंदगी जमा होने के कारण वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। कई बार ग्रामीणों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता था।ग्रामीणों के लिए यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। रास्ता बंद होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए हल्के के पटवारी अनुज चौधरी ने 31 अक्टूबर को गांव सिखेड़ा पहुंचकर मौके का जायजा लिया और रास्ते को खुलवाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रास्ते पर जमा गोबर और वहां बंधे पशुओं को हटवाया गया, जिसके बाद वर्षों से बाधित रास्ता ग्रामीणों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान अब्बास मस्तान भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने रास्ता खुलवाने की कार्रवाई में पटवारी अनुज चौधरी का पूरा सहयोग किया। दोनों के सहयोग
पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार















