WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

परीक्षा (P.E.T)- 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट इस्लाम खान

*अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (P.E.T)- 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

एटा –आज दिनांक 01.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (P.E.T)- 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर आदि का निरीक्षण किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटीरत कर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।*

Leave a Comment