WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूपी के सभी ERO कार्यालयों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*लखनऊ: यूपी के सभी ERO कार्यालयों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद।*

 

यूपी के सभी जिलों में मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर सहायकों की ECINET पोर्टल लॉग-इन ID तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पीलीभीत में ECINET पोर्टल की लॉग-इन ID के दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।

 

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को ERO के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत कंप्यूटर सहायकों की ID बंद कराने और इसकी पुष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला निर्वाचन अधिकारियों को कार्रवाई का सत्यापन कर अनुपालन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी।

 

पीलीभीत के विधानसभा क्षेत्र 127 में मामले में संलिप्त आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवा तत्काल समाप्त करने के निर्देश संबंधित फर्म को दिए गए हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर यह कदम मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

 

पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में पूर्व SDM मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी निलंबित किए जा चुके हैं। मामले में FIR भी दर्ज हुई है।

 

आजमगढ़ में एक व्यक्ति का मतदाता सूची में 11 बार नाम मिलने पर कंप्यूटर सहायक और पांच BLO की सेवाएं समाप्त की गई थीं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

Leave a Comment