WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोरी की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को चोरी किए गए इनवर्टर व बैटरा सहित किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट शिव सिंह

*एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को चोरी किए गए इनवर्टर व बैटरा सहित किया गया गिरफ्तार।*

 

*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*

*घटना का विवरण-*

वादी द्वारा थाना जलेसर पर तहरीर दी गयी कि वादी की फैक्ट्री है, जो करीब दो महीने से बंद थीं दिनांक 24.10.2026 को चोर द्वारा वादी की फैक्ट्री से एक इनवर्टर, दो बैटरा कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0- 430/26 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी तथा अनावरण -*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर एटा पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 430/26 धारा 305(a) बीएनएस से सम्बन्धित दो अभियुक्तों 1. राहुल पुत्र रामभरोसे 2. शिवकुमार पुत्र सूरजपाल निवासीगण ग्राम मकसूदपुर डेरा थाना जलेसर जिला एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए इनवर्टर व बैटरा बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*

1. राहुल पुत्र रामभरोसे

2. शिवकुमार पुत्र सूरजपाल निवासीगण ग्राम मकसूदपुर डेरा थाना जलेसर जिला एटा

*बरामदगी-*

2. एक बैटरा

3. एक इन्वेटर

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 ब्रजमोहन सिंह

2. उ0नि0 रामवीर सिंह

3. का0 गौरव कुमार

4. का0 उमेश कुमार

5. का0 दीपक कुमार

Leave a Comment