WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पैदल गस्त, साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट बी के दीक्षित

 

 

*एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा अधीनस्थों सहित आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त, साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

——————————-

 

आज दिनांक 31.10.26 को त्योहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया तथा सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु हेतु निर्देशित किया गया ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह ,थाना प्रभारी अलीगंज श्री रूपेश वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment