*मेडिकल कॉलेज एटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस*
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा में प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह के कुशल निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रेरणादायक भाषण एवं कविताओं की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में डॉ. विवेक पराशर, आचार्य, शरीर रचना विभाग ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन आदर्शों, उनके दूरदर्शी नेतृत्व तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से सरदार पटेल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, सह आचार्य, डॉ. अंकिता शर्मा, सहायक आचार्य, डॉ. अनुप्रिया माने, सहायक आचार्य, डॉ. योगेंद्र सिंह, सहायक आचार्य, डॉ. रविंद्र, सहायक आचार्य, डॉ. सूरज पाल सिंह, डॉ. कुणाल चौहान, डॉ. नीरज पाठक, डॉ. हरी सिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित मेडिकल कॉलेज के कर्मचारीगण एवं एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
















