निषाद पार्टी ने राकेश कश्यप का कद बढ़ाते हुए प्रदेश कार्य समिति में मनोनीत किया क्षेत्रीय मंत्री , हर्ष की लहर
एटा ! उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डॉ.संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के निर्देशन में निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद द्वारा विगत लगभग 4 वर्षों से एटा जिले में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे राकेश कश्यप वरिष्ठ पत्रकार को निषाद पार्टी की प्रदेश कार्य समिति में क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत कर उनका कद बढ़ाया गया है ! निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश कश्यप को प्रदेश कार्यसमिति में क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर कासगंज जिला पंचायत की अध्यक्ष / प्रशासक श्रीमती रत्नेश कश्यप सहित एनडीए के सहयोगी दल भाजपा के माननीय विधायक विपिन वर्मा डेविड, माननीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी,माननीय विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर ,माननीय विधायक संजीव दिवाकर, विधानसभा क्षेत्र पटियाली के निवर्तमान विधायक ममतेश शाक्य, कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ बंटी कश्यप ,जिला योजना समिति के सदस्य / सभासद हरिशंकर कश्यप,ठा. अजय पाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर, डॉ. सुभाष शाक्य, डॉ राजेश गौड, डा.देवेश शर्मा सभासद , जिला पंचायत कासगंज के पूर्व सदस्य हरेंद्र राजपूत , ठा. अजीत सिंह सोलंकी , असद अब्बास ,हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट , संतोष कश्यप एडवोकेट , मनोज कश्यप , पं. सुभाष उपाध्याय ,गौरीशंकर कश्यप ,गुहराज कश्यप ,डा. पुष्पेंद्र सिंह यादव ,राजू कश्यप ,कु. सर्वश गिहार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है !
















