WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हापुड़ में पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी हुई हैBMF News

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश की जनपद हापुड़

हापुड़ में पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी हुई है,पत्रकार नसीम अहमद की पीट-पीटकर हत्या हुई थी, पत्रकार शवाना ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था, परिवार, व पत्रकारो ने,आरोपियों पर गैंगस्टर एवं बुलडोजर कार्रवाई की मांग पांच आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई पुलिस की जांच के बाद और भी नाम बढ़ने की आशंका भी है।।

हापुड़ जिले में पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की कथित मारपीट के बाद मौत का मामला सामने आया जानकारी के अनुसार, थाना हापुड देहात क्षेत्र स्थित एक आटा फ्लोर मिल के मालिकों के पास में गेहूं चावल के गोदाम में विज्ञापन के सिलसिले में गए पत्रकारों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल नसीम अहमद सिद्दीकी की बाद में मौत हो गई।घटना के बाद पत्रकारों और परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करे लिया उन्हें जेल भी भेज दिया गया था पुलिस मामले की जांच कर के पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की मौत के मामले में पुलिस पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सक्त कार्रवाई करने का परिवार को आश्वासन भी दिया था दूसरी और आटा मिल व्यापारी के कुछ खासमखास लोग सत्ताधारी बड़े नेताओं द्वारा इस मामले को किसी तरह पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों से मिलकर कमजोर करने में जुटे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि आटा मिल व्यापारी सत्ता से जुड़े कुछ बड़े नेताओं के माध्यम से भी अपने और अपने साथियों की मदद करने में अभी भी जुटे हुए है। इस घटना से आटा मिल व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि आटा मिलो में बड़ी मात्रा में राशन डीलरों से चावल खरीद कर उन्हें गोदाम में रखते हैं एवं उसकी किनकी फ्लोर मिल में पिसी जाती रही है। जिससे ये लोग मोटा मुनाफा भी कमाते रहते हैं। निर्दोष पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्रकारों ने पत्रकारों के संगठनों को संगठित करने के लिए मीटिंग करनी शुरू करने के बाद ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन ने जिला अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्रकार साथी नसीम अहमद सिद्दीकी निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों उन्हें ज्ञापन भी दिया है इस घटना ने पत्रकार जगत को झकझोर कर रख दिया है। ज्ञापन में पत्रकारों ने नसीम अहमद सिद्दीकी के बाकी हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करके उन गैंगस्टर की कार्रवाई करके कठोरतम सजा दिलवाले के साथ बुलडोजर कार्यवाही की मांग की हैं पत्रकारों के संगठन ने पत्रकार ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी को इंसाफ दिलाने के लिए हर पत्रकार को एकजुट होकर खड़ा होने को कहा है उन्होंने कहा कि पत्रकार अगर आज चुप रहे तो कल किसी और पत्रकार के साथ ऐसी घटना हो सकती है।पत्रकार साथी नसीम अहमद सिद्दीकी की मौत पर सिर्फ शोक जताना काफी नहीं है, पत्रकार नसीमुद्दीन सिद्दीकी को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है। हमारी कलम की ताकत, हमारी एकता और हमारी आवाज ही अपने साथी नसीम अहमद सिद्दीकी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी।परिवार को इंसाफ मिलने, सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपियों पर गैंगस्टर घर पर बुलडोजर की कार्यवाही तक संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन देने के बाद अगर इंसाफ नहीं मिला तो जल्द हापुड़ में पत्रकार एकता की झलक आंदोलन करके भी दिखायेंगे पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी के लिए इंसाफ की आवाज है जो इंसाफ मिलने तक जारी रहेगी।पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस जांच का दायरा धीरे धीरे बढ़ने लगा है जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी हो सकता है इस मामले में और भी नाम प्रकाश में आए। पुलिस घटनास्थल के आसपास की इमारतों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज इक्कठा कर रही है और आम नागरिकों से भी चुपचाप सुराग कसी की जा रही है। कुल मिलाकर इस इनवेस्टिगेशन में और भी कई चौंकाने वाली बात सामने आ सकती है।पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी की हत्या में और भी नाम आ सकते हैं पत्रकार नसीम अहमद सिद्दीकी के परिवार को न्याय के अलावा एक सरकारी नौकरी पांच करोड रुपए की सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दिलाई जाए यह है हमारी मांग है इस अवसर पर पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार, गुलफाम सैफी,ममता शर्मा, मोहम्मद हासिम, सलमान खान, डॉप्रीतम सिंह, लोकेश शर्मा, चेतन कुमार, जितेंद्र कुमार, नदीम नक्वी , शराफत सैफी, आबिद हुसैन, आरिफ मसूदी, अरुण बेनीवाल, आरिफ अली आदि पत्रकार मौजूद थे।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment