WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

PET-2026 की प्रथम दिवस की परीक्षा कल, सभी तैयारियां पूर्ण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*PET-2026 की प्रथम दिवस की परीक्षा कल, सभी तैयारियां पूर्ण*

 

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन में 10 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने की तैयारी पूरी*

 

*परीक्षार्थियों की सुविधा के लिएअतिरिक्त बसों की व्यवस्था, कृषि उत्पादन मंडी समिति बंद रखने के निर्देश*

 

एटा, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 का प्रथम दिवस कल 25 अक्टूबर को जनपद एटा के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, चेकिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा दोनों पालियों में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

सुरक्षा एवं चेकिंग की रहेगी प्रभावी व्यवस्था

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, परीक्षार्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन चेकिंग तथा प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं सामग्री पर रोक सुनिश्चित की जाएगी। अनधिकृत व्यक्तियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान

परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा के दृष्टिगत कृषि उत्पादन मंडी समिति को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जनपद में PET-2026 की परीक्षा 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो पालियों में कुल 7,104 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज,अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, प्रिन्टिश गर्ल्स इंटर कॉलेज,रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, एवं राजकीय इंटर कॉलेज लालगड़ी को केंद्र बनाया गया है इस प्रकार तीनों परीक्षा दिवसों में कुल 21,312 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए रिजर्व सहित 11-11 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

 

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल