*एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, थाना सकरौली साइबर क्राइम टीम द्वारा 25,000 रुपए की धनराशि पीड़िता के खाते में कराई गई वापस।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकरौली साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़िता के खाते में कुल 25,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़िता द्वारा थाना सकरौली साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
*साइबर हेल्प डेस्क टीम -*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री नित्यानंद पांडे
2. उ0नि0 श्री सद्दाम हुसैन
3. का0 अर्जुन
4. का0 अनुज कुमार
5. का0 सागर तेवतिया
















