WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वर्ल्ड बैंक का नया अनुमान पहले के मुकाबले 0.5 प्रतिशत ज्यादा है अंक BMF News

*कमजोर मानसून और महंगी ऊर्जा के बावजूद भारत की रफ्तार रहेगी तेज,वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान*

 

नई दिल्ली।भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व बैंक ने अपना अनुमान बढ़ा दिया है। विश्व बैंक का कहना है कि कमजोर मानसून और महंगी ऊर्जा के बावजूद इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर की मजबूती भारतीय अर्थव्यवस्था को सहारा देगी। विश्व बैंक ने मार्च 2027 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है।

 

*वर्ल्ड बैंक का नया अनुमान पहले के मुकाबले 0.5 प्रतिशत ज्यादा है अंक*

 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व बैंक का नया अनुमान पहले के मुकाबले 0.5 प्रतिशत अंक ज्यादा है। यह अनुमान आरबीआई के 6.7 फीसदी के मौजूदा अनुमान से भी ऊपर है। आरबीआई के ग्रोथ अनुमान में भी बुधवार को बदलाव होने की उम्मीद है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई से करीब चार साल में पहली बार ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है।

 

*घरेलू मांग बनी अर्थव्यवस्था की ताकत*

 

विश्व बैंक की दक्षिण एशिया की चीफ इकोनॉमिस्ट फ्रांजिस्का ओन्सोर्गे ने कहा कि भारत में घरेलू मांग काफी मजबूत बनी हुई है।यह मजबूती किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं है। निजी और सरकारी खर्च के साथ निवेश और खपत में भी मजबूती देखने को मिल रही है। विश्व बैंक का भारत पर नया अनुमान विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर सामने आए ज्यादा सकारात्मक आकलनों की कड़ी में एक और अनुमान है।

 

*पूर्वी एशिया में एनर्जी शॉक का खतरा*

 

विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी अपनी ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इकोनॉमिक अपडेट में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को लेकर भी चेतावनी दी है। विश्व बैंक का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक कीमतें बढ़ने के बाद इस क्षेत्र की सरकारों ने दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा आक्रामक कदम उठाए हैं और सब्सिडी पर ज्यादा निर्भरता दिखाई है।

 

*वर्ल्ड बैंक के मुताबिक यह तरीका लंबे समय तक टिकाऊ नहीं हो सकता*

 

विश्व बैंक के मुताबिक यह तरीका लंबे समय तक टिकाऊ नहीं हो सकता। विश्व बैंक का अनुमान है कि मिडिल ईस्ट से तेल निर्यात 2027 के मध्य तक संघर्ष से पहले के स्तर पर नहीं लौटेगा। इंडोनेशिया,थाईलैंड और वियतनाम ने रिटेल पेट्रोल की कीमतों को दबाने के लिए कदम उठाए हैं। इस साल इनके डॉलर भंडार में 15 फीसदी से 40 रुपए तक की कमी आई है।

 

*एआई से मिल रहा ग्रोथ को सहारा*

 

विश्व बैंक के मुताबिक ऊर्जा से जुड़े जोखिमों पर एआई टेलविंड्स भारी पड़ रहे हैं। विश्व बैंक ने ईस्ट एशिया और पैसिफिक की इस साल की ग्रोथ का अनुमान 0.3 फीसदी अंक बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया है। इसकी बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बूम से जुड़ा मजबूत निवेश और एक्सपोर्ट है। अगले साल के लिए 4.4 फीसदी ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा गया है।हालांकि, विश्व बैंक ने चेतावनी दी कि अगर एनर्जी शॉक लंबे समय तक रहता है और इसके साथ एआई साइकिल में गिरावट तथा अल नीनो के कारण मौसम में रुकावट आती है, तो आर्थिक मजबूती पर दबाव बढ़ सकता है। महंगी ऊर्जा का असर मैन्युफैक्चरिंग पर पहले ही दिखाई दे रहा है, जबकि ट्रांसपोर्ट की बढ़ती कीमतों ने कंज्यूमर डिमांड को प्रभावित किया है।

Leave a Comment