सेवा भावना, कर्तव्य निष्ठा , जनसेवा की भावनाओं को कौशल सिंघल एवं विजय राजपूत लखनऊ में हुए सम्मानित ——————– उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा आयोजित 88 वां प्रांतीय अधिवेशन प्रेक्षा ग्रह , भागीदारी भवन ,समाज कल्याण विभाग लखनऊ में कमलेश श्रीवास्तव चेयरमैन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर असीम अरुण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)समाज कल्याण ,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित तथा पत्रिका का विमोचन कर किया इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने कहा जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में योगदान देते हुए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के उद्देश्यों के अनुरूप समय-समय पर जनपद के समस्त जिलों में अनिरुद्ध बंदियों के सुधार हेतु कार्यक्रम ,जेल में बंद बंदियो के परिवारों की समस्याएं सुनकर मदद करना, वृक्षारोपण एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु किए गए प्रयास ,समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं इस अवसर पर जनपद कासगंज से कौशल किशोर सिंघल( सचिव) एवं विजय राजपूत (प्रभारी) को उनकी सेवा भावना कर्तव्य निष्ठा एवं जन कल्याण की भावनाओं को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य कभी कामना करते हुए सम्मानित किया उनके सम्मानित होने पर सत्य प्रकाश वशिष्ट, आदेश पालीवाल ,सोहनलाल बघेल ,सुनील कुमार, तपन बिड़ला , सत्य प्रकाश गहलोत,विवेक राजपूत,डॉ योगेंद्र द्विवेदी, अनुपम शर्मा, अनिल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, भूप सिंह (भूप) एडवोकेट, अजय कुमार, किशन चंद सक्ची, मोहित अग्रवाल, सीवी कुशवाहा, सुखवीर यादव,अजय ठाकुर, रोहन सिंह चौहान आदि लोगों ने बधाई दी है















