एटा बिग ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में बुजुर्ग की मौत, धमकी के आरोपों से मचा हड़कंप!
पारिवारिक जमीन के विवाद के बीच बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक के बेटे उपेंद्र का आरोप—जमीन बुआ के नाम करने को लेकर परिवार में चल रहा था विवाद।
आरोप है कि बुआ पक्ष से बुजुर्ग को तमंचे से जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
परिजनों का दावा—कथित धमकियों और विवाद से परेशान होकर बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपों की जांच में जुटी पुलिस।
जमीन के विवाद और कथित धमकियों का बुजुर्ग की मौत से कोई सीधा संबंध था ये जांच के बाद होगा खुलासा।
जनपद एटा के मलावन थाना क्षेत्र के सेथरी गांव का है मामला।















