*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी में बड़ा विस्तार: सरिता रानी बनीं चंदौली जिला अध्यक्ष (महिला सेल), महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा – शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा*
*: चंदौली में महिला पत्रकारिता को नई उड़ान, सरिता रानी को मिली कमान*
*नई दिल्ली/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर / चंदौली।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए *श्रीमती सरिता रानी, पति चंद्रदेव प्रसाद, निवासी – 211, हनुमानपुर, मुगलसराय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली, उत्तर प्रदेश* को जिला अध्यक्ष (महिला सेल) चंदौली, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष *करन छौकर*, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंडित बालकृष्ण तिवारी*, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश *राम आसरे*, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी *अभिषेक शर्मा शास्त्री*, राष्ट्रीय महासचिव *विशाल तिवारी* एवं राष्ट्रीय सचिव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल *प्रताप चौबे*, राज्य चेयरमैन *कमल कुमार मिश्रा*, प्रदेश अध्यक्ष *सुरेश राजभर*, चंदौली जिला चेयरमैन *सचिन कुमार पटेल* सहित प्रदेश कमेटी एवं जिला कोर कमेटी के सभी मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी गणों की सर्वसम्मति से की गई है।
जिसकी औपचारिक घोषणा चंदौली जिला अध्यक्ष *सुरेश गुप्ता* ने करते हुए सरिता रानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन को विश्वास है कि सरिता रानी के नेतृत्व में चंदौली में महिला पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक सशक्त टीम तैयार होगी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाकी से आवाज उठाएगी।
*: शीर्ष नेतृत्व ने दिया बधाई, क्या होंगे नए दायित्व*
इस नियुक्ति के बाद संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने सरिता रानी को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति महिला पत्रकारिता को सम्मान देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
*जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता* ने कहा कि सरिता रानी एक कर्मठ और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी इस आशा के साथ दी गई है कि वे चंदौली के हर ब्लॉक और तहसील में महिला सेल का विस्तार करेंगी, उत्पीड़ित महिलाओं की आवाज बनेंगी और महिला पत्रकारों समाज सेविका को एक मंच पर संगठित करेंगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि सरिता रानी का मुख्य दायित्व होगा –
1. चंदौली जिले में महिला पत्रकारों, यूट्यूबर्स और नागरिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ना।
2. महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुखता से उजागर करना।
3. 29 नवंबर को लखनऊ में होने वाली मीडिया महापंचायत में चंदौली महिला सेल की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल परिवार की ओर से सरिता रानी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
















