WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भाकपा ने मनाई भगत सिंह की जयंती; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, 2 अक्टूबर को राबर्ट्सगंज में बड़े प्रदर्शन का ऐलान

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे, ( ब्यूरो चीफ, सोनभद्र)

​सोनभद्र, 28 सितंबर 2026। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पटवध स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती जिला सचिव आर.के. शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया तथा जनहित व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

​जयंती कार्यक्रम के उपरांत भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर उतरकर जोरदार प्रतिवाद दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” और “ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो” के गगनभेदी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि करोड़ों मतदाताओं के साथ कथित साजिश और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल किसी एक दल का विषय नहीं हैं; यह देश के लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और संविधान की मूल भावना से जुड़ा बुनियादी मुद्दा है। किसी भी परिस्थिति में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​नेताओं ने घोषणा की कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को संयुक्त वाम दलों द्वारा ‘सद्भावना दिवस’ मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड राजेंद्र प्रसाद ने की तथा संचालन जिला सह-सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने किया।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से आर.के. शर्मा, देव कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अमरनाथ, बसावन गुप्ता, अमरनाथ बिंद, चंदन प्रसाद, नागेंद्र कुमार, प्रेमचंद, गुलाब निडर, जगबंधन गोंड, रामविलास कोल, लक्ष्मण भुइयां, मंगरी देवी, फुलमती व मोहम्मद मुस्तफा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment