*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की गई मूर्तियां तथा बर्तनों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम।*
*घटना का विवरण –*
दिनांक 11.08.2026 को वादी बंटू पुत्र खूबचंद निवासी गोलनगर थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा लिखित सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें से चांदी की मूर्तियां तथा बर्तन तथा आभूषण चोरी कर लिए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना जलेसर पर मु0अ0स0 348/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी -*
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकरी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थानास्तर से गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 348/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस की घटना का घटना स्थल एवं सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्य संकलन से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने की घटना में संलिप्त 01 शातिर चोर जितेंद्र पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बहरार थाना सकरौली जनपद एटा को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम इसौली रोड से जलेसर रोड पर कच्चे रास्ते के पास से दिनांक 27.09.2026 को समय 13.15 बजे एक चोरी किये गये मूर्ति तथा बर्तन और 180 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
1- जितेंद्र पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बहरार थाना सकरौली जनपद एटा
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -*
1- मु0अ0स0273/2020 धारा 60 आबकारी अधि० थाना जलेसर
2- मु0अ0स0 176/2026 धारा 303 (2)/317 बीएनएस थाना जलेसर
3- मु0अ0स0 348/2026 धारा 331(4)/305(अ)/317 (2) बीएनएस थाना जलेसर
*बरामदगी का विवरणः –*
1- 01 मूर्ति मां दूर्गा पीली धातु
2- 01 मूर्ति रामदरबार पीली धातु
3- 01 मूर्ति शिवजी पीली धातु
4- थाली सफेद धातु
5- 02 कटोरी सफेद धातु
6- 01 गिलास सफेद धातू
7- 180 रूपये नगद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार दीक्षित मय टीम
2- उ0नि0 श्री रविराज
3- का0 नईम सैफी
4- का0 पंकज
















