Search
Close this search box.

पराली को जलाएं नहीं, करें इसका बेहतर उपयोग : सीडीओ बोले- कंपोस्ट खाद बनाएं, पैदावार के साथ उर्वरा शक्ति में होगा इजाफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: दिलीप सिंह राणा 

लखीमपुर खीरी। के सीडीओ ने किसानों को पराली न जलाने का दिलाया संकल्प
किसानों के हितों को संरक्षित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रहा प्रशासन : सीडीओ
लखीमपुर खीरी 16 अक्टूबर। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में “किसान दिवस” का आयोजित हुआ। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं। सीडीओ ने अफसरों को किसानों की समस्याओं का समय से व गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का निर्देश देते हुए मौजूद किसानों को पराली ना जलाए जाने का संकल्प दिलाया।
सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के हितों को संरक्षित करने के लिए शासन-प्रशासन करते संकल्पित होकर काम कर रहा। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानपरक योजनाओं के जरिए उन्हें समृद्ध बनाने के लिए नित नए कदम उठा रही है। शासन पराली जलाने की घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है। कई किसान भाई जानकारी के अभाव में फसल अवशेष जैसे धान की पराली, गन्ने की पत्ती आदि जला देते है, इससे फसल अवशेषों को जलाने से वातावरण पर दुष्प्रभाव पड़ने के साथ अन्य कई प्रकार की हानियां हो रही है।
उन्होंने मौजूद किसानों की न केवल समस्याएं सुनी बल्कि निराकरण के संबंध में मौजूद अफसरों को निर्देश दिए। अधिकारी अपने स्तर से किसानों की जिन समस्याओं का समाधान न कर सके, उसके बारे में अवगत कराएं ताकि उनका समाधान उचित फोरम पर कराया जा सके। किसान दिवस किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करता है। इस दिवस पर किसान अपनी समस्याओं को न केवल निस्तारण करा सकते हैं बल्कि विशेषज्ञों से अपनी सभी जिज्ञासाओं को भी शांत कर सकते हैं।
उप निदेशक (कृषि) अरविंद मोहन मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के लिए जागरूक किया। किसानों की भूमि की उर्वराशक्ति और पराली जलाने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। पराली जलाने पर कार्यवाही का प्रावधान भी है। उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभाग से सम्बंधित योजनाओं एवम तकनीकी जानकारी भी किसानों को दी गयी।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर दलहनी फसलों जैसे : चना, मटर, मसूर, तिलहनी फसल राई/सरसों के अनुदानित बीज उपलब्ध हैं। जिले में यूरिया, फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को सलाह दी कि किसान भाई, तिलहनों की फसल में सिंगल सुपर फास्फेट या एनपीके 20:20:3:13 का प्रयोग करें। इससे सल्फर की पूर्ति होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा। इसी प्रकार दलहनी फसलों में सिंगल सुपर फास्फेट या एनपीके 20:20:3:13 या एनपीके 12:32:16 का प्रयोग करे।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डा. पीके बिसेन, उद्यान, गन्ना, रेशम, कृषि रक्षा, नलकूप लघु सिंचाई, सहकारिता से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहें।
पराली को जलाएं नहीं, करें इसका बेहतर उपयोग : सीडीओ बोले-कंपोस्ट खाद बनाएं,पैदावार के साथ उर्वरा शक्ति में होगा इजाफा
सीडीओ अभिषेक कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल कटाई के बाद खेत में बचे अवशेष (पराली) को जलाने से न सिर्फ जमीन की उर्वरा शक्ति घटती है बल्कि वातावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। अवशेष को जलाने के बजाय इसका इस्तेमाल जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में किया जा सकता है। इसके दोहरे फायदे हैं, एक तो पर्यावरण की रक्षा होगी साथ ही उपज बढ़ने से किसान की आय में भी इजाफा होगा।
सीडीओ ने किसानों से अपील की पराली-फसल अवशेषों को जलाए नहीं, बल्कि उसे इन सीटू यन्त्रों (मल्चर, रोटावेटर, रिवर्सेबल एम.वी. प्लाऊ) आदि से जुताई कर खेतों में मिलाकर कम्पोस्ट खाद बनाएं, इससे भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। फसल का उत्पादन भी बढ़ेगा। किसानों को सुझाव दिया कि खेती के साथ-साथ फसल अवशेष व पराली प्रबन्धन में वैज्ञानिक विधि व अत्याधुनिक कृषि यन्त्रों का प्रयोग कर अपनी आय में इज़ाफे के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर पृथ्वी के वातावरण को जीवन योग्य बनाए रखने में मदद करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन