WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दोहरे हत्याकांड में एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

दोहरे हत्याकांड में एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद

————————————

एटा! एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने आज रविवार को पुलिस लाइन के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था। दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब 23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) , दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद , धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य बिंदु –

1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था।

2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था।

3- दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए।

Leave a Comment