एटा ब्रेकिंग —
धुमरी में रिटायर्ड फोरमैन की संदिग्ध मौत से हड़कंप!
प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध हालत में मिला रिटायर्ड फोरमैन रामवीर सिंह का शव।
सूचना पर पहुंचे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित किया।
राजस्थान के धौंसा में रोडवेज के फोरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे रामवीर सिंह।
परिजनों के मुताबिक जयपुर से पेंशन लेकर लौट रहे थे रामवीर सिंह।
अज्ञात लोगों द्वारा जहरखुरानी का शिकार बनाए जाने की आशंका परिजनों ने जताई।
पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत, प्रतीक्षालय के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जाएंगे।
CCTV और जांच के बाद ही खुलेगा रिटायर्ड फोरमैन की संदिग्ध मौत का राज।
पूरा मामला जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा धुमरी का है।
















