WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में 20 देशों की फिल्मों ने दी दस्तक, नवंबर में होगा 8वाँ ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में 20 देशों की फिल्मों ने दी दस्तक, नवंबर में होगा 8वाँ ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल*

 

 

 

*“ताज की नगरी आगरा में एक बार फिर दुनिया भर की कहानियाँ बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगी—जहाँ सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति और विचारों के संवाद का माध्यम बनेगा।”*

 

आगरा। ग्लैमर लाइव फिल्म्स द्वारा आयोजित 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में अब तक भारत सहित 20 देशों की फिल्मों की एंट्रीज़ प्राप्त हो चुकी हैं। सिनेमा, संस्कृति और ज्ञान की थीम पर आधारित यह तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल नवंबर माह में आगरा में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में भारत के अलावा यूके, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, जिम्बाब्वे, इटली, रूस, फ्रांस, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और अमेरिका सहित विभिन्न देशों से फिल्मों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। भारत से भी विभिन्न भाषाओं और अलग-अलग श्रेणियों में फिल्में भेजी गई हैं। फिल्म फेस्टिवल की अंतिम प्रविष्टि तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। देश-विदेश के फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को फेस्टिवल की आधिकारिक सबमिशन साइट के माध्यम से भेज सकते हैं। फेस्टिवल के फाउंडर एवं डायरेक्टर सूरज तिवारी ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी फेस्टिवल तीन दिनों का होगा। पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद ओपनिंग फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे दिन सुबह से विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों की स्क्रीनिंग का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बीच एक विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा।

तीसरे दिन भी फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ एक विशेष टॉक शो आयोजित होगा। इसके बाद शाम को अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फिल्ममेकर्स को सम्मानित किए जाने के साथ बॉलीवुड संध्या भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। सूरज तिवारी ने कहा कि फेस्टिवल का उद्देश्य आगरा को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के साथ जोड़ना और शहर के दर्शकों, फिल्ममेकर्स, कलाकारों एवं सिनेमा से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है। फेस्टिवल के माध्यम से देश-दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों, विचारों और कहानियों को सिनेमा के माध्यम से आगरा के दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। आज आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोड्यूसर रंजीत सामा, अदिति कात्यायनी (सृजन संस्था), अनीता गौतम (शिक्षिका), वाणी श्रीवास्तव (समाज सेविका) एवं फेस्टिवल फाउंडर-डायरेक्टर सूरज तिवारी उपस्थित रहे। फिल्म सबमिशन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026

Leave a Comment