WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनभद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गूंजा उत्सव: अन्नप्राशन और पोषण संवाद का भव्य आयोजन

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

सोनभद्र। जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आँगन का उत्सव/आँगन मिलन सेवा’ का आयोजन जोर-शोर से शुरू हो गया है। 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत शनिवार (26 सितम्बर) को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

अभियान की प्रमुख मुख्य बातें:

  1. विशेष तिथियों पर कार्यक्रम: विभाग द्वारा 25, 26, 27, 30 सितम्बर तथा 06 अक्टूबर 2026 को विशेष तिथिवार कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 दिवसीय उत्सव एवं जनसंवाद आयोजित हो रहा है।
  2. सम्मान समारोह: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा बहुओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली लाभार्थी माताओं को मंच पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा रहा है।
  3. पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता: पिछले 25 वर्षों में महिला एवं बाल विकास नीतियों से आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही पोषाहार से बनने वाले पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी और उनमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है।
  4. हेल्दी बेबी प्रतियोगिता: बच्चों के पोषण स्तर को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हेल्दी बेबी’ प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बच्चों को कॉमिक बुक्स, फल, पौष्टिक मिठाइयां और अतिरिक्त आहार वितरित किया जा रहा है।

डिजिटल मॉनिटरिंग: प्रत्येक केंद्र पर आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ्स, रील्स और 1 से 3 मिनट की वीडियो क्लिप्स को शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल/लिंक पर रियल-टाइम फीड किया जा रहा है और दैनिक रिपोर्ट संकलित की जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) विनीत कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय को सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना और कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में जनसहभागिता को मजबूत करना है।

Leave a Comment