WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उ०प्र० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा के उत्पादों ने बटोरी वैश्विक सराहना, रिपोर्ट राम नरेश

*उ०प्र० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा के उत्पादों ने बटोरी वैश्विक सराहना*

——————————————-

*जलेसर के जीआई टैग प्राप्त पीतल के घुंघरु, घंटी एवं अन्य उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र*

——————————————-

*पहले ही दिन एटा के उद्यमियों के उत्पादों की लगभग 31 हजार रुपये की बिक्री*

 

*एटा 26 सितंबर 2026(सू0वि0)।* उत्तर प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप आयोजन उ०प्र० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चतुर्थ संस्करण 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर (IEML), ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। ट्रेड शो का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, निर्माण एवं नवाचार को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है।

ट्रेड शो के पहले ही दिन जनपद एटा के उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पादों ने देश-विदेश से आए आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से जलेसर के जीआई टैग प्राप्त प्रसिद्ध पीतल के घुंघरु, घंटा, घंटी एवं अन्य पीतल उत्पादों की स्टाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों द्वारा उत्पादों की गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उत्पादों में रुचि दिखाई गई।

मै० आर्ट मेटल वेयर के मोहम्मद नईम अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्पियों को ट्रेड शो में निशुल्क स्टाल उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय मंच से एटा के हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उनके स्टाल पर पीतल के घुंघरु, घंटा, घंटी एवं अन्य उत्पादों की सैंपल/रिटेलिंग के रूप में लगभग 8,500 रुपये की बिक्री हुई।

मै० श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, जलेसर के बाल गोविंद बंसल ने बताया कि ट्रेड शो के पहले ही दिन अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों ने जलेसर के घुंघरु, घंटी एवं अन्य पीतल उत्पादों में रुचि दिखाई तथा उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि पीतल की मूर्ति, घंटा एवं घंटी आदि की सैंपल/रिटेलिंग के रूप में लगभग 22,500 रुपये की बिक्री हुई।

इसी प्रकार मै० चिकोरी एंटरप्राइजेज, एटा के जितेन्द्र कुमार मित्तल ने बताया कि ओडीओपी उत्पाद चिकोरी के स्टाल पर कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उद्यमियों का आगमन हुआ। आगंतुकों ने एटा की चिकोरी एवं इसके नवीन उपयोगों के संबंध में उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की, जिससे व्यवसाय के विस्तार की नई संभावनाएं बनी हैं।

मै० श्री गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल, अलीगंज की महिला उद्यमी संगीता मौर्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने तथा वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलना गौरव की बात है। यह आयोजन महिला उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने जनपद के समस्त उद्यमियों से अपील की है कि वे आधिकारिक पोर्टल upinternationaltradeshow.com पर अपना पंजीकरण कराएं तथा 25 से 29 सितंबर 2026 के मध्य आयोजित ट्रेड शो में सहभागिता कर इस अंतर्राष्ट्रीय मंच का अवलोकन करें और प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक संभावनाओं से परिचित हों।

Leave a Comment