WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खेतों में पानी भरने से धान समेत कई फसलों पर संकट; जनजीवन अस्त-व्यस्त, डॉ कृपाल सिंह मानव

*20 घंटे से लगातार बरसात, खेतों में पानी भरने से धान समेत कई फसलों पर संकट; जनजीवन अस्त-व्यस्त*

अलीगढ़,मंडल। सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बरेली समेत मंडल के कई इलाकों में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। करीब 20 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

लगातार बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में खेत जलमग्न नजर आ रहे हैं। पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल पानी और तेज हवा के कारण खेतों में गिर गई है। इससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।

🌾 *खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं प्रभावित*

बारिश का सबसे ज्यादा असर कृषि क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है। कई खेतों में पानी जमा होने से फसलें पानी में डूब गई हैं। तेज हवा के साथ बारिश होने से धान की बालियां जमीन पर बिछ गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जल्द नहीं थमा तो नुकसान और बढ़ सकता है।

*अगले कुछ घंटे अहम*

लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से भी स्थिति पर नजर रखे जाने की आवश्यकता है।

 

Leave a Comment