WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उ0प्र0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा के पीतल उत्पाद, चिकोरी एवं महिला उद्यमिता का शानदार प्रदर्शन, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*#एटा…*

*उ0प्र0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में एटा के पीतल उत्पाद, चिकोरी एवं महिला उद्यमिता का शानदार प्रदर्शन*

 

उत्तर प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप आयोजन उ0प्र0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2026 तक IEML, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में जनपद एटा से एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) का प्रतिनिधित्व करने हेतु श्री बाल गोविन्द बंसल, मै0 श्री बालाजी ट्रेडिंग कम्पनी, जलेसर तथा जलेसर के भौगोलिक संकेतक (GI Tag) उत्पादों के प्रदर्शन हेतु श्री मोहम्मद नईम अंसारी, मै0 आर्ट मेटल वेयर ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों के साथ प्रतिभाग किया है। इनके द्वारा प्रदर्शित पीतल के उत्कृष्ट घुंघरू, घंटी, घंटा एवं अन्य उत्पादों की स्टाल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केन्द्र रही।

इसके अतिरिक्त जनपद के ODOP व्यंजन के रूप में चिकोरी उत्पाद का प्रतिनिधित्व जितेन्द्र कुमार मित्तल, मै0 चिकोरी एंटरप्राइजेज, एटा तथा महिला उद्यमिता का प्रतिनिधित्व संगीता मौर्य, मै0 गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल, अलीगंज, एटा द्वारा किया जा रहा है।

ट्रेड शो में प्रतिभाग कर रहे मोहम्मद नईम अंसारी ने हस्तशिल्पियों को निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं मै0 बालाजी ट्रेडिंग कम्पनी, जलेसर की स्टाल पर पहले ही दिन अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों ने रुचि दिखाते हुए घुंघरू, घंटी एवं अन्य पीतल उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार चिकोरी के नवीन उत्पाद के संबंध में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उद्यमियों द्वारा रुचि दिखाये जाने पर श्री जितेन्द्र कुमार मित्तल ने उन्हें उत्पाद से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा अर्चना कुमारी ने बताया कि आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का उद्घाटन माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने जनपद के उद्यमियों से अपील की है कि आधिकारिक पोर्टल upinternationaltradeshow.com पर पंजीकरण कराते हुए 25 से 29 सितम्बर 2026 के मध्य ट्रेड शो में पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय मंच का अवलोकन करें तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

Leave a Comment