WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

युवती की हत्या का राज फाश: चार गिरफ्तार, रिपोर्ट योगेश गुप्ता

युवती की हत्या का राज फाश: चार गिरफ्तार।

Kasganj,थाना कोतवाली कासगंज के अन्तर्गत 18 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस द्वारा 24 घंटे में ही अनावरण कर दिया गया जिसके अंतर्गत चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं जिनके कब्जे से एक लाख पैंतीस हजार सौ रुपए नकद , ज्वैलरी और मृतका का मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह द्वारा थाना कोतवाली कासगंज पुलिस और एस ओ जी टीम को पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई।

प्राप्त विवरण के अनुसार थाना कासगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अशोक नगर रेलवे क्रासिंग के पास खेत में बनी समरसेबिल की कोठरी की छत पर 18 वर्षीय युवती का शव 23 सितंबर को मिला था इस संबंध में थाना कोतवाली कासगंज पर मुअसंं 578/2026 धारा 103 (1)238 बी एन एस पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह द्वारा घटना गंम्भीरता पर पांच टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने उपरोक्त सामान की बरामदगी की। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर आहूत प्रेस वार्ता में बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त समीर पुत्र शामिल निवासी मस्जिद वाली गली उम्र 20 वर्ष , अमित पुत्र अमर सिंह निवासी इस्माइल पुर रोड , थाना , जनपद कासगंज 3, अरशद पुत्र नसीम निवासी

एच पी गैस एजेंसी के पीछे मस्जिद वाली गली , कासगंज, उम्र 22 वर्ष 4, अरशलान पुत्र अजमल निवासी तहसील रोड गप्पू चौराहा , कासगंज है।

पूछताछ के दौरान समीर ने पुलिस को बताया कि तीन चार साल से मृतका की अरशद से दोस्ती थी उसकी जानकारी होने पर उसने भी उससे दौस्ती कर ली उसे रुपयों की जरूरत थी तो मृतका ने उसे आठ हजार रुपए दिए साथ ही मृतका ने उसे बताया कि कमेटी के रूप ए व व जेवरात उसकी मां के पास रखें है अगर उसे साथ ले जाओ तो वह रु और जेवरात लाकर दे देगी वर्ना मुकदमे में फंसा देगी समीर ने रुपए व जेवर हड़पने व मृतका से पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से अपने दौस्तो से तय किया कि वह जो सामान लायेगी उसे आपस में बांट लेंगे ,इसी योजना के तहत चारों मृतका को ले गए और दुपट्टे से गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई और समीर ने उसका गला काट दिया। पुलिस ने एक लाख पैंतीस हजार सौ रुपए नकद ,दो अंगूठी कानों के एक जोड़ी टाप्स पीला धातु दो हथफूल ,एक जोड़ी पायल सफेद धातु मृतका का मोबाइल फोन आला क़त्ल चाकू , दुपट्टा भी बरामद कर लिया।

Leave a Comment