WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गांव निधौली कलां में जनमानस को दिया निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक संदेश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*ब्रह्मज्ञान हर मानव के लिए जरूरी है – निरंकारी संत*

 

*गांव निधौली कलां में जनमानस को दिया निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक

 

एटा। *” जन्म मरण के चक्कर से वही नर मुक्ति पाएग, सतगुरु से ले ब्रह्मज्ञान को जीवन में अपनाएगा “* निरंकारी मिशन के उपरोक्त संदेश की व्यख्या मथुरा के जोनल इंचार्ज संत श्री एच के अरोड़ा जी ने यहां गांव निधौली कलां में आयोजित सत्संग में की, उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान हर मानव के लिए जरूरी है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रेरक मार्गदर्शन में निरंकारी मिशन संसार के समस्त मानवमात्र को प्यार ,नम्रता, सहनशीलता, एकत्व के दिव्य संदेश के साथ जोड़कर ब्रह्मज्ञान द्वारा आध्यात्मिक और सामाजिक जागृति प्रदान कर रहा है।

 

निरंकारी संत ने कहा कि मानव जीवन परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला है। परमात्मा का साक्षात्कार ही मानव जीवन को कल्याणकारी और श्रेष्ठ बना सकता है। चौरासी लाख योनियों के रूप में जो सभी जीव जंतु प्राणी इस धरती पर विचरण कर रहे हैं, उनमें मानव ही एक ऐसा प्राणी है जो सतगुरु द्वारा प्राप्त ब्रह्मज्ञान से परमात्मा का साक्षात्कार कर अपने जीवन के परम लक्षय को प्राप्त कर सकता है।

 

उन्होंने कहा कि गुरु बिन ज्ञान और ज्ञान बिना भक्ति हमेशा अधूरी रहती है। जिस प्रकार समुद्र के खारे पानी से भरी बोतल, ढक्कन लगाकर किसी मीठे जल की नदी में छोड़ दी जाए तब भी उस बोतल के पानी का खारापन खत्म नहीं होगा, इसके लिए उस बोतल का ढक्कन खोलना जरूरी है, तभी वह नदी के पानी के साथ घुलमिल कर मीठा बन सकेगा। इसीप्रकार सतगुरू भी अपने भक्त की आत्मा पर चढ़े शारीरिक आवरण ( मानव तन ) की महत्वता को ब्रह्मज्ञान के प्रकाश से मार्गदर्शन कराकर उसे सेवा, सुमिरण एवं सत्संग द्वारा कल्याणकारी और सार्थक जीवन प्रदान करता है।

 

इस मौके पर आगरा से आए संत श्री उमेश निरंकारी ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा कहे गए संदेश ” *मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा* ” को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संसार की मंगल कामना और मानव के सच्चे हितैषी केवल ब्रह्मज्ञानी महात्मा होते है, इसका उदाहरण है निरंकारी मिशन द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, शिक्षण संस्थान, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान जो सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रेरक मार्गदर्शन में चल रहे हैं।

 

इस मौके पर जिला एटा के अवागढ़, कलियनपुर, निधौली कलां सहित आगरा, भिवाड़ी के भक्तजनों ने गीत-भजन और विचारों के माध्यम से जागृति प्रदान की। सत्संग का संचालन अमित कुमार ने किया।

Leave a Comment